अंतिम अद्यतन: 2 अक्टूबर 2026
बालाजी धर्म सेना की सदस्यता हेतु आवेदन करने अथवा इस वेबसाइट का उपयोग करने से पूर्व कृपया निम्नलिखित नियम एवं शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ें। आवेदन जमा करने का अर्थ है कि आप इन शर्तों से सहमत हैं।
1. सदस्यता की पात्रता
- आवेदक की आयु कम से कम 12 वर्ष होनी चाहिए; पदाधिकारी दायित्व हेतु 18 वर्ष।
- आवेदक को सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पित भाव रखना चाहिए।
- आवेदक चरित्रवान हो तथा किसी गंभीर आपराधिक प्रकरण में संलिप्त न हो।
- आवेदक को संगठन के अनुशासन एवं नियमों का पालन करना होगा।
2. सदस्यता शुल्क एवं वैधता
- वार्षिक सदस्यता शुल्क ₹108 निर्धारित है।
- सदस्यता स्वीकृति की तिथि से 365 दिन तक वैध रहती है।
- समाप्ति के उपरांत सदस्यता स्वतः निष्क्रिय हो जाती है; पुनः सक्रियकरण हेतु नवीनीकरण शुल्क देय है।
- सदस्यता शुल्क अप्रतिदेय (non-refundable) है।
3. आवेदन एवं सत्यापन
- प्रत्येक आवेदन एवं भुगतान स्क्रीनशॉट का सत्यापन प्रशासक द्वारा मैन्युअल रूप से किया जाता है।
- केवल स्क्रीनशॉट अपलोड करने से भुगतान स्वतः सत्यापित नहीं माना जाता।
- सत्यापन में सामान्यतः 24–48 घंटे लगते हैं।
- अस्पष्ट, अपूर्ण अथवा संदिग्ध स्क्रीनशॉट की स्थिति में पुनः अपलोड हेतु कहा जा सकता है।
- संगठन बिना कारण बताए किसी भी आवेदन को अस्वीकृत करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
4. खाते की सुरक्षा
- स्वीकृति के उपरांत लॉगिन विवरण आपके पंजीकृत ईमेल पर भेजा जाता है।
- पहली बार लॉगिन करते ही पासवर्ड बदलना अनिवार्य है।
- लॉगिन विवरण की गोपनीयता की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सदस्य की है।
- खाते के दुरुपयोग की स्थिति में तत्काल संगठन को सूचित करें।
5. पहचान पत्र एवं नियुक्ति पत्र
- डिजिटल पहचान पत्र संगठन की सम्पत्ति है तथा केवल सदस्यता अवधि तक वैध है।
- पहचान पत्र अथवा नियुक्ति पत्र में किसी भी प्रकार का परिवर्तन, जालसाजी अथवा दुरुपयोग गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई एवं विधिक कार्यवाही का कारण बनेगा।
- पद (दायित्व) संगठन के विवेकाधिकार पर सौंपा जाता है तथा कभी भी वापस लिया जा सकता है।
- सदस्यता समाप्त अथवा निरस्त होने पर पहचान पत्र स्वतः अमान्य हो जाता है।
6. आचरण संहिता
- सदस्य संगठन की छवि के प्रतिकूल कोई कार्य नहीं करेंगे।
- संगठन के नाम, लोगो अथवा पद का अनधिकृत उपयोग वर्जित है।
- संगठन के नाम पर किसी प्रकार का धन संग्रह बिना लिखित अनुमति के प्रतिबंधित है।
- सामाजिक सद्भाव भंग करने वाली किसी भी गतिविधि में सहभागिता वर्जित है।
- बालाजी धर्म सेना एक अराजनैतिक संगठन है; सदस्यता का उपयोग राजनीतिक लाभ हेतु नहीं किया जा सकता।
- प्रत्येक सदस्य संगठन के संविधान तथा श्री बालाजी सत्यधाम ट्रस्ट के मूल उद्देश्यों का सम्मान करेगा (धारा 10)।
7. सदस्यता का निलंबन/निरस्तीकरण
संविधान की धारा 13 के अनुसार, संविधान, ट्रस्ट के निर्देशों अथवा आचरण संहिता का गंभीर उल्लंघन करने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चेतावनी, निलंबन अथवा सदस्यता समाप्ति की कार्रवाई की जा सकती है। निम्न स्थितियाँ इसी श्रेणी में आती हैं:
- आवेदन में असत्य अथवा भ्रामक जानकारी देना।
- फर्जी भुगतान स्क्रीनशॉट प्रस्तुत करना।
- आचरण संहिता का उल्लंघन अथवा संगठन विरोधी गतिविधि।
- संगठन की छवि को क्षति पहुँचाने वाला कोई कृत्य।
- संगठन के नाम, पद, लोगो अथवा संसाधनों का निजी या गैरकानूनी उपयोग (धारा 10)।
सदस्य को सामान्यतः अपना पक्ष रखने का उचित अवसर दिया जाएगा — यह संविधान की धारा 13 द्वारा सुनिश्चित है। केवल तत्काल एवं गंभीर स्थिति में, जाँच पूर्ण होने तक, सदस्यता अस्थायी रूप से निलंबित की जा सकती है।
ऐसी स्थिति में जमा शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
8. वेबसाइट का उपयोग
- वेबसाइट की सामग्री, लोगो एवं डिज़ाइन पर संगठन का अधिकार सुरक्षित है।
- अनधिकृत पहुँच, स्वचालित स्क्रैपिंग अथवा सुरक्षा भंग करने का प्रयास वर्जित एवं दंडनीय है।
9. नियमों में परिवर्तन
संगठन इन नियमों एवं शर्तों में समय-समय पर परिवर्तन का अधिकार सुरक्षित रखता है। परिवर्तित नियम वेबसाइट पर प्रकाशित होते ही प्रभावी माने जाएँगे।
10. विवाद एवं अधिकार क्षेत्र
किसी भी विवाद की स्थिति में गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के न्यायालयों का अधिकार क्षेत्र मान्य होगा।
11. संपर्क
बालाजी धर्म सेना
श्री बालाजी सत्यधाम, धर्म नगर चौकड़ी, ग्राम चौकड़ी-273407
ईमेल: baalajidharmsena@gmail.com |
दूरभाष: +91 78608 00973