प्रस्तावना

बालाजी धर्म सेना

बालाजी धर्म सेना, श्री बालाजी सत्यधाम ट्रस्ट की एक अभिन्न संगठनात्मक एवं सेवा इकाई है।

बालाजी धर्म सेना का गठन श्री बालाजी सत्यधाम ट्रस्ट के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, सेवा एवं मानव कल्याण संबंधी उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज में सत्य, सेवा, संस्कार, सदाचार, मानवता एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने के लिए किया गया है।

बालाजी धर्म सेना का समस्त संगठनात्मक कार्य श्री बालाजी सत्यधाम ट्रस्ट के मूल उद्देश्यों, ट्रस्ट के वैधानिक दस्तावेजों, इस संविधान तथा भारत के लागू कानूनों के अधीन होगा।